फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rocks fell from a hill in Ghatigarh, 3 taxis narrowly escaped being hit, leaving 200 tourists stranded.

Kullu News: घटीगढ़ में पहाड़ी से गिरीं चट्टानें, चपेट में आने से बचीं 3 टैक्सियां, 200 सैलानी फंसे

Tue, 24 Feb 2026 10:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Rocks fell from a hill in Ghatigarh, 3 taxis narrowly escaped being hit, leaving 200 tourists stranded.
घटीगढ़ के पास पहाड़ी दरकने वाली जगह से सड़क को बहाल करने में लगाई मशीन। संवाद
कुल्लू। मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ के पास मंगलवार सुबह 8 बजे पहाड़ी से चट्टानें, पत्थर और भारी मात्रा में मलबा गिरा। भूस्खलन की चपेट में आने से तीन टैक्सियां बाल-बाल बचीं। पत्थर, मलबा आने के बाद मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इस कारण बरशैणी, तोष और पुलगा की तरफ करीब 200 पर्यटक फंस गए हैं। ये सैलानी अपने वाहनों में आए हैं। वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण अपने-अपने होटलों में ही रुके हुए हैं। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी दिनभर सड़क से मलबा हटाने में लगी रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह घटीगढ़ में पहाड़ी से भारी मलबा आया। गनीमत रही कि मलबे की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। मणिकर्ण से बरशैणी की तरफ बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मणिकर्ण से बरशैणी की तरफ जाने वाले पर्यटक भी बरशैणी नहीं जा पाए।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मशीनरी मौके पर भेजी और मलबा हटाने का काम शुरू किया। मलबा अधिक आने के चलते दिनभर काम जारी रहा। अब तक मणिकर्ण-बरशैणी सड़क यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई है। घटीगढ़ में पिछले साल से पहाड़ी से भूस्खलन का सिलसिला शुरू हुआ था। पर्यटकों सहित आम लोगों को सड़क बहाल होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरशैणी पंचायत के पूर्व उप प्रधान लुदर चंद ठाकुर ने कहा कि घटीगढ़ में भूस्खलन से बार-बार अवरुद्ध हो रही सड़क के कारण पर्यटन पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर को समस्या के स्थायी समाधान के लिए सुझाव दिया गया है।

........................
सड़क बहाली में मशीन लगी है। मलबा अधिक होने के कारण सड़क बहाली में समय लग रहा है। सड़क बहाल कर जनता को राहत प्रदान की जाएगी।
-गोविंद ठाकुर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed