{"_id":"6a760fb75fe87979af093eed","slug":"roads-in-shambles-manali-bjp-to-launch-agitation-from-the-10th-govind-kullu-news-c-89-1-klu1002-183547-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें बदहाल, 10 से आंदोलन शुरू करेगी मनाली भाजपा : गोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें बदहाल, 10 से आंदोलन शुरू करेगी मनाली भाजपा : गोविंद
Sat, 08 Aug 2026 10:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के चार वर्ष पूरे होने के बावजूद विकास कार्य ठप पड़े हैं और विशेषकर जिले में सड़कें बदहाल हैं।
शुक्रवार को कुल्लू में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जनता की लगातार हो रही अनदेखी के विरोध में भाजपा मनाली मंडल 10 अगस्त को एक जन आंदोलन शुरू करेगा। इस आंदोलन के माध्यम से सरकार से बंद पड़ीं सड़कों को शीघ्र बहाल करने और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करने की मांगें उठाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 की आपदाओं में क्षतिग्रस्त हुईं कई सड़कें आज तक बहाल नहीं हो सकी हैं। जिन मार्गों पर पहले एचआरटीसी बसों की आवाजाही होती थी, वे आज भी बंद पड़े हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कई संपर्क सड़कें बंद होने से बागवानों और किसानों के सामने अपनी फसल और सब्जियों को मंडियों तक पहुंचाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। मनाली विधानसभा क्षेत्र की भेखली-सारी, तराशी, डोबा, शलीन सहित कई दर्जन सड़कें लंबे समय से बंद पड़ी हैं।
उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में मंत्री एक निजी कार्यक्रम के सिलसिले में कुल्लू-मनाली दौरे पर आए और मनाली तक गए लेकिन विकास कार्यों को लेकर कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दी।