{"_id":"65bbd4899e89c8e94307e977","slug":"roads-filled-with-rain-pedestrians-worried-kullu-news-c-89-1-ssml1015-115966-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बारिश से सड़कें लबालब, राहगीर हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बारिश से सड़कें लबालब, राहगीर हुए परेशान
Thu, 01 Feb 2024 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 01 Feb 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
हनुमानी बाग में निकास नालियां बंद सड़क पर बह रहा पानी।
कुल्लू। साल की पहली बारिश में ही लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद कुल्लू की पोल खुल गई है। बारिश के चलते सड़कें लबालब हो गई हैं। नालियों की उचित निकासी न होने से यह दिक्कत पेश आई है।
गांधीनगर से लेकर रामशिला तक सड़कों और गलियों में बारिश का पानी जमा हो गया है। राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। सड़कें तालाब की तरह नजर आईं। रास्तें भी पानी से भर गए थे। जरूरी काम के लिए घरों से निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर परिषद के वार्ड नंबर एक से लेकर वार्ड नंबर 11 गांधीनगर तक सड़कें और गलियां बारिश के पानी से लबालब रहीं।
एक भी वार्ड ऐसा नहीं रहा, जिसमें निकास नालियों का सही रखरखाव किया गया हो। कुल्लू शहर में ढालपुर चौक, कलाकेंद्र, फूडकोर्ट, खंड विकास अधिकारी कार्यालय, भुट्टी चौक, मिनी सचिवालय, विद्युत बोर्ड कार्यालय, अस्पताल सड़क तथा कॉलेज चौक में निकास नालियां बंद होने से सड़कें लबालब रहीं।
विज्ञापन
वहीं, रामशिला, अखाड़ा बाजार, ब्यासा मोड़, सुल्तानपुर, सरवरी, लोरन, लोअर ढालपुर, लंकाबेकर, कौहूधार तथा गांधीनगर में गलियों और फुटपाथ पर पानी बहता रहा। लंकाबेकर में लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। शहरवासी मोहन शर्मा, विशाल, अनूज, मोहित, सौरव, अंशुल, राकेश, संजय ने कहा कि हर बारिश में शहर का यही हाल हो जाता है। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि निकास नालियों का निर्माण कार्य जारी है। जिन क्षेत्रों में नालियां बना दी गई हैं, वहां कर्मचारियों को नालियों का रखरखाव करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद