{"_id":"264f905fd030c3f015cd6218a908edde","slug":"road-unconstrcution-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन में बहाल होगा रोहतांग दर्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन में बहाल होगा रोहतांग दर्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, उदयपुर
Updated Thu, 03 Mar 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा की बहाली के लिए सीमा सड़क संगठन के पास 24 किलोमीटर का फासला शेष रह गया है। सब कुछ ठीक रहा तो एक सप्ताह के भीतर लाहौल और पांगी घाटी रोहतांग के रास्ते शेष विश्व से जुड़ जाएगी। लाहौल की ओर से सीमा सड़क संगठन के जवान सड़क से बर्फ हटाते हुए ग्रांफू के पास पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
जवान मनाली की ओर से राहनीनाला में मोर्चा संभाले हुए हैं। रोहतांग दर्रा जल्द बहाल होने से नार्थ पोर्टल में टनल निर्माण का कार्य भी जल्द शुरू हो सकेगी। वीरवार को बीआरओ के जवानों ने ग्रांफू तक सड़क से बर्फ हटा दी है। वहीं कोकसर में चंद्रा नदी पर पुल की चादरें भी वीरवार को लगा दी गई हैं। लाहौल की ओर से दर्रे पर पहुंचने के लिए 18 किलोमीटर का फासला रह गया है।
विज्ञापन
मनाली की ओर से टॉप पहुंचने में 6 किलोमीटर में बर्फ हटाए जाने का कार्य शेष रह गया है। बीआरओ के अधिकारियों का मानना है कि मौसम ठीक रहा तो तो एक सप्ताह के भीतर रोहतांग दर्रे को बहाल किया जाएगा। 38 बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल केपी राजेंद्र ने बताया कि रोहतांग दर्रे की बहाली को बीआरओ की टीम लाहौल की ओर से ग्रांफू और मनाली की ओर से राहनीनाला पहुंच गई है। 24 किलोमीटर में शेष बची हुई बर्फ हटाने के काम को एक सप्ताह में पूरा कर रोहतांग को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन