फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Road network destroyed due to floods and landslides

Kullu News: बाढ़ और भूस्खलन से सड़कों का नेटवर्क टूटा

Wed, 03 Sep 2025 06:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 03 Sep 2025 06:31 AM IST
विज्ञापन
Road network destroyed due to floods and landslides
केलांग (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल में लगातार हो रही बारिश के बीच बाढ़ और भूस्खलन के कारण चंडीगढ़ और दिल्ली की ओर जाने वाली सड़कें बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। इसके चलते क्षेत्र में उगाई जा रही गोभी, ब्रोकली समेत अन्य विदेशी सब्जियों की स्थिति नाजुक हो गई है। मनाली से केलांग के बीच सड़क फिर से बाधित हो गई है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने किसानों की मांग पर विशेष पहल करते हुए एक निजी विमान कंपनी से संपर्क साधा है।
विज्ञापन

कंपनी लाहौल से ब्रोकली को लेह होते हुए दिल्ली एयरलिफ्ट करने के लिए तैयार हो गई है। यह जनजातीय किसानों के लिए राहत की खबर है। हालांकि, एयर कार्गो का खर्च किसानों को स्वयं वहन करना होगा। उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि लाहौल घाटी से ब्रोकली को सड़क से लेह एयरपोर्ट तक पहुंचाया जाएगा। वहां से इसे दिल्ली के लिए कार्गो विमान से रवाना किया जाएगा। किसानों से मांगे गए फौरी आंकड़ों के अनुसार रोजाना लगभग 10 टन ब्रोकली दिल्ली भेजी जाएगी। जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध प्रशासन और किसानों के बीच समन्वय की भूमिका निभा रहे हैं। कुंगा ने बताया कि किसानों के साथ बैठक कर निर्णय लिया गया है कि हर दिन 10 टन ब्रोकली की खेप लेह के रास्ते दिल्ली भेजी जाएगी। उन्होंने उपायुक्त किरण भड़ाना की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय पहल से यह व्यवस्था संभव हो पाई है। घाटी के किसानों ने भी इसके लिए उपायुक्त का आभार जताया है। मौसम साफ होते ही ब्रोकली को एयरलिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि सड़कों के बाधित रहने के बावजूद अब लाहौल की ताजी ब्रोकली दिल्ली की मंडियों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed