{"_id":"6a72229fc987437838004712","slug":"road-facility-turns-into-a-nightmare-debris-entering-homes-and-fields-kullu-news-c-89-1-ssml1015-183312-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सड़क की सुविधा बनी आफत, घरों-खेतों में घुस रहा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सड़क की सुविधा बनी आफत, घरों-खेतों में घुस रहा मलबा
विज्ञापन
लारजी (कुल्लू)। सैंज घाटी की शलवाड़-कनौन सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी बढ़ा रही है। निकासी नालियां और कल्वर्ट बंद होने से बारिश का पानी घरों और खेतों में घुस रहा है। शौहल और सुड़ी गांवों के बाशिंदे दिक्कतें झेलने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
बीते साल भी बरसात में ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ा है। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़क को भी भारी क्षति पहुंची थी। अब तक लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत या सुधार कार्य नहीं करवाया है। ग्रामीण लालचंद, गुलाब सिंह, हीरा सिंह, रामदेव मेहर चंद, हीरा नेगी, सेवतु देवी, केहर सिंह आदि ने कहा कि सड़क पर नालियां और कल्वर्ट बंद पड़े हैं।
बारिश का सारा सड़क पर बहता हुआ सीधा शौहल और सुड़ी गांव पहुंच रहा है। पिछली बरसात में भारी मात्रा में मलबा गांवों के खेतों में घुस गया था। इससे किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थीं।
विज्ञापन
घरों में रखा सामान भी खराब हुआ था। इस बार भी मानसून शुरू होते ही वही स्थिति बन गई है। सड़क पर बहता पानी और मलबा सीधे खेतों और आबादी क्षेत्र में घुस रहा है। घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से समस्या हल करने मांग की है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मेघ सिंह ने कहा कि निकास नालियों और कल्वर्ट दुरुस्त करने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा।.....
सड़क के कल्वर्ट और निकास नालियां बंद पड़ी हैं, जिस कारण बारिश का पानी गांव में घुस रहा है। घरों में रखा सामान खराब हो रहा है और खेतों में फसलों के अलावा भूस्खलन के कारण भारी नुकसान हो रहा है।
-चुनी लाल, पूर्व प्रधान कनौन
....
शलवाड़-कनौन सड़क की स्थिति दयनीय बनी हुई है। जगह-जगह डंगे गिरे हैं और बारिश का पानी सड़क पर बहता हुआ घरों और खेतों में घुस रहा है। इस कारण ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
-सीमा, वार्ड सदस्य
000