फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   road blocked due to avlaunch

हिमखंड गिरने से आधा दर्जन वाहन फंसे

Thu, 25 Feb 2021 10:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
road blocked due to avlaunch
केलांग (लाहौल-स्पीति)। तापमान में इजाफा होते ही लाहौल-स्पीति जिले में हिमखंड गिरने का खतरा लगातार बढ़ा हुआ है। इसी कड़ी में तांदी-किलाड़-संसारी नाला सड़क पर शोर के पास बुधवार रात को हिमखंड गिरा। घटना में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

हिमखंड गिरने से तांदी-किलाड़-संसारीनाला सड़क अवरुद्ध हो गई है। इससे पांगी-किलाड़ का संपर्क लाहौल और मनाली से कट गया है। इसके साथ ही किलाड़ की तरफ निजी वाहन, टैक्सियों समेत आधा दर्जन से अधिक वाहन भी फंस गए हैं। बीआरओ 94 आरसीसी ने इस घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात तिंदी से आगे पांगी किलाड़ क्षेत्र के शोर के पास हिमखंड गिर गया। हिमखंड गिरने से सड़क यातायात के लिए बंद हो गई है। सड़क अवरुद्ध होने की सूचना बीआरओ को भी मिली। बीआरओ की टीम मशीनों के साथ सड़क को बहाल करने के लिए मौके पर रवाना हुई। वीरवार को दिनभर सड़क की बहाली का कार्य चलता रहा। बताया जा रहा है कि हिमखंड से सड़क काफी क्षतिग्रस्त हुई है। ऐसे में सड़क को बहाल करने में समय लग रहा है। सड़क बहाल करने के लिए बीआरओ ने मशीनरी तैनात की है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति पंकज राय ने कहा कि बीआरओ की टीम सड़क बहाली अभियान में जुटी है। हिमखंड गिरने से जानमाल की क्षति नहीं हुई है। कहा कि जल्द ही सड़क को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed