फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   road accident

खलाड़ा नाले के समीप ट्रैक्टर पलटा

Fri, 17 Jun 2016 10:51 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Fri, 17 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
road accident
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी के खलाड़ा नाला के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर पलट गया। जिससे इसमें सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में घायल सभी लोग मजदूर हैं जो लगघाटी की मुख्य सड़क में टारिंग का कार्य करते हैं। घायल हुए मजदूरों की पहचान सूरज पुत्र खेम पाल गांव गणेशपुर, डाकघर मुंडा जिला मुरादाबाद यूपी, प्रदीप पुत्र ओमप्रकाश (20 साल), रूप सिंह पुत्र हरी ओम (22 साल), शिबू पुत्र कल्याण सिंह निवासी बखाला जिला मुरादाबाद (22 साल), राजू पुत्र जयपाल (23 साल), सरवेश कुमार पुत्र मनमोहन गांव रूवड़िया जिला मुरादाबाद उतर प्रदेश के रूप में हुई है।

विज्ञापन


हालांकि जिला अस्पताल में उपचार के बाद सभी मजदूरों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एएसआई भाग सिंह के अनुसार रोज की तरह मजदूर ट्रैक्टर पर सवार होकर काम पर निकले थे। खलाड़ा नाले के पास अचानक ट्रैक्टर के आगे लावारिस पशु आने से ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा जिससे ट्रैक्टर पलट गया। जिससे मजदूर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया। यह सभी मजदूर एक ठेकेदार पर पास सड़क में टारिंग का काम करते थे। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार करवाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन करने में जुट गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed