फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Risked life, fined rupees 3,500

Kullu News: खतरे में डाली जान, कट गया 3500 का चालान

Thu, 11 Jun 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Risked life, fined rupees 3,500
मनाली। यातायात नियमों का उल्लंघन कर अपनी जान को जोखिम में डालना पर्यटकों को महंगा पड़ गया। मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती गाड़ी में सनरूफ और खिड़की से बाहर निकलने पर पुलिस ने पर्यटक वाहन का 3,500 रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होते ही मनाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मनाली-लेह हाईवे पर उत्तर प्रदेश नंबर की गाड़ी में सवार कुछ पर्यटक सनरूफ और खिड़की से बाहर निकले हुए थे। इससे न केवल उनकी अपनी जान खतरे में थी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों और पर्यटकों के लिए भी खतरा पैदा हो गया था।
विज्ञापन

साइबर और ट्रैफिक सेल की मदद से वाहन की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी अनिल कुमार के नाम पर दर्ज यूपी 11 सीयू 1100 के रूप में हुई। पुलिस ने बिना कोई वक्त गंवाए मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत उक्त वाहन का 3,500 रुपये का ऑनलाइन चालान कर पर्यटकों को सबक सिखाया। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में आकर शांति भंग करने वालों और स्टंटबाजी को मनोरंजन समझने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed