फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rishi Vyas left for Rampur Phag fair with pomp and show.

Kullu News: गाजे बाजे के साथ रामपुर फाग मेले के लिए रवाना हुए व्यास ऋषि

Tue, 03 Mar 2026 10:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Rishi Vyas left for Rampur Phag fair with pomp and show.
कुल्लू। जिला स्तरीय रामपुर फाग मेले के लिए रघुपुर घाटी के अधिष्ठाता देवता व्यास ऋषि पूरे शान के साथ रवाना हुए। मंगलवार सुबह देवता व्यास ऋषि अपने देवालय कुईंर से गाजे-बाजे एवं लाव लश्कर के साथ निकले। शाम को देवता का रथ लुहरी पहुंचा जहां उनका पहला पड़ाव हुआ। रामपुर फाग मेला पांच मार्च से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

देवता के साथ तीन गढ़ और सात हार के सैकड़ों लोग भाग ले रहे हैं। लगभग 80 किलोमीटर के पैदल सफर में देवता के रथ को उठाने के लिए हार क्षेत्र के लोगों की बारी-बारी से ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन


रामपुर रियासत में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक फाग मेले में कुल्लू जिले के देवी-देवता सदियों से भाग लेते आ रहे हैं। दो साल पहले देवता खुडीजल ने भी फाग मेले में शिरकत की थी। वहीं देवता व्यास ऋषि इस बार दूसरी बार फाग की शोभा बढ़ाएंगे। इसके लिए देवता व्यास ऋषि के रथ को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए छत्र, मुख व मोहरों को नया रूप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाग मेला कमेटी ने तीन गढ़ के अधिष्ठाता देवता व्यास ऋषि को निमंत्रण दिया है। देवालय से रवाना हुए देवता का शवाड़, नगान, हरिपुर व निमला, बेहना और लुहरी तक लोगों ने भव्य स्वागत किया और सुख, शांति का आशीर्वाद लिया।

देवता के कारदार इंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पांच से आठ मार्च तक मनाए जाने वाले जिला स्तरीय रामपुर फाग मेले में देवता व्यास ऋषि रवाना हुए हैं। कहा कि देवता के रथ को उठाने को लिए हार क्षेत्र के लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। कहा कि शाम को रात्रि ठहराव लुहरी में हुआ और चार मार्च की शाम को देवता नीरथ में रुकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed