फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rihana from Madgraan named Best Athlete.

Kullu News: मड़ग्रां की रिहाना बनीं सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Thu, 24 Sep 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Rihana from Madgraan named Best Athlete.
लाहौल के त्रिलोकनाथ स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृति प्रस्तुति देती छात्राएं।-सं
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकनाथ में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने एथलेटिक्स की अलग-अलग स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मड़ग्रां की छात्रा रिहाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में उदयपुर की संध्या प्रथम, शकोली की आकांक्षा द्वितीय और तिंदी की विद्या ज्योति तृतीय रहीं। 200 मीटर में भी संध्या ने पहला स्थान हासिल किया। आकांक्षा दूसरे और मड़ग्रां की सृष्टि तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में रिहाना ने पहला, शकोली की पुष्पा ने दूसरा और थिरोट की समीक्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर में भी रिहाना प्रथम रहीं। तिंदी की हेतांशी द्वितीय और शकोली की पुष्पा तृतीय रहीं। गोला फेंक में मड़ग्रां की आशा कुमारी प्रथम, केलांग की मानकू द्वितीय और तिंदी की अनुष्का तृतीय रहीं।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो में अनन्या ने पहला, गोशाल की निवेदिता ने दूसरा और शकोली की आकांक्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाला फेंक में थिरोट की समीक्षा प्रथम, त्रिलोकनाथ की कनिका द्वितीय और उदयपुर की प्रशिका तृतीय रहीं। ऊंची कूद में मड़ग्रां की राखी ने पहला, उदयपुर की तनिषा ने दूसरा और शकोली की पुष्पा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में रिहाना प्रथम, तिंदी की विद्याज्योति द्वितीय और उदयपुर की तनिषा तृतीय रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed