{"_id":"68e7f26c76d9648bac0b8b26","slug":"restore-roads-connecting-villages-and-tourist-destinations-soon-kullu-news-c-89-1-klu1002-158941-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जल्द बहाल करें गांवों, पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जल्द बहाल करें गांवों, पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली सड़कें
Thu, 09 Oct 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
राहत और पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त तोरुल ने दिए निर्देश
डीसी ने अधिकारियों ने ली जिले में चल रही राहत कार्यों की जानकारी
सड़कों, पुलों और परिवहन सुविधाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा भी की
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि गांवों और पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बस सेवा के लिए बहाल किया जाए।
प्रशासन का उद्देश्य न सिर्फ ग्रामीण जनजीवन को सामान्य बनाना है, बल्कि आगामी पर्यटन सीजन को भी रफ्तार देना है। बैठक में विभागीय अधिकारियों को सड़कों, राशन आपूर्ति, क्षतिग्रस्त संपत्तियों की रिपोर्टिंग और किराया भत्ता वितरण को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में विभिन्न विभागों अधिकारियों ने जिले में चल रहे राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त ने सड़कों, पुलों और परिवहन सुविधाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।
उन्होंने विशेष रूप से एनएच औट-बंजार आनी पर बसों एवं भारी वाहनों की आवाजाही सुचारू करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग को निर्देश दिए कि भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जिन लोगों के घर, पशुशालाएं, दुकानें, कृषि भूमि, बगीचे और पशुधन प्रभावित हुए हैं, उनकी समायोजित रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर जिला प्रशासन को प्रेषित की जाए। जहां भू-स्खलन अथवा भूमि धंसने के कारण लोग अपने घरों से बाहर रहने को विवश हैं, उनके लिए किराया भत्ते की स्थिति की भी रिपोर्ट तैयार कर भेजने के निर्देश उपायुक्त ने दिए। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में राशन, एलपीजी गैस सिलिंडर, जलाने वाली लकड़ी एवं आवश्यक वस्तुओं की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, एसडीएम निशांत ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर, एनएच, विद्युत, लोक निर्माण, जलशक्ति, उद्यान, कृषि, शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
--