{"_id":"68f514e5fb2442b4a40ec894","slug":"restoration-work-of-gadsa-ramnagar-road-started-kullu-news-c-89-1-ssml1012-159681-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गड़सा-रामनगर सड़क की बहाली का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गड़सा-रामनगर सड़क की बहाली का कार्य शुरू
Sun, 19 Oct 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनाला के पास भूस्खलन के चलते बंद थी सड़क
सड़क बहाल होने से क्षेत्र के लोगों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। गड़सा घाटी की ग्राम पंचायत मंझली और पारली को जोड़ने वाली गड़सा-रामनगर सड़क की बहाली का कार्य बनाला में शुरू हो गया है। यहां सड़क बहाल करने के लिए मशीन लगा दी गई है।
आपदा के बाद बनाला के पास भूस्खलन के चलते सड़क यहां पर बंद हो गई थी। सड़क बंद रहने से बनाला से आगे रामनगर की तरफ वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गौर रहे कि गड़सा से रामनगर तक सड़क निकाली गई है। शियाह से करीब दो किलोमीटर पीछे बनाला नामक जगह पर सड़क बंद थी। बनाला से करीब पांच किलोमीटर दूर रामनगर पड़ता है। एचआरटीसी की बस भी शियाह के लिए चलती है। बीते शनिवार को एपीएमसी चेयरमैन कुल्लू और लाहौल-स्पीति राम सिंह मियां गड़सा के शियाह क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर सड़क खुलवाने के लिए मामले को सुलझाया। बनाला में सड़क बहाल करने का कार्य शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। क्षेत्र के बाशिंदे ओमप्रकाश ने कहा कि सड़क को जल्द दुरुस्त किया जाए। उधर, एपीएमसी कुल्लू और लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने कहा कि बनाला और हवाई शियाह में जाकर सड़क का काम शुरू करवाया है। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ एक बैठक भी की गई जिसमें सड़क का कार्य शुरू करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।