फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Restoration work of closed roads in Lahaul intensifies

Kullu News: लाहौल में बंद सड़काें की बहाली का कार्य हुआ तेज

Sun, 23 Feb 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 23 Feb 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Restoration work of closed roads in Lahaul intensifies
कांगला ग्लेशियर यह एक बहुत बड़ा ग्लेशियर है, ट्रैकर लाहौल के मयाड़ घाटी होते हुए कांगला ग्लेशिय
घाटी में अभी भी बंद पड़ी हैं 140 संपर्क सड़कें
विज्ञापन

पर्यटकों ने अटल टनल के समीप की बर्फ में मस्ती

संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग/कुल्लू। तीन दिन बाद कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में मौसम खुल गया है। रविवार को सुबह से धूप खिली रही। लाहौल में अभी भी 140 सड़कें बंद हैं।
लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की बहाली का कार्य तेज कर दिया है। सड़कों को बहाल करने का काम जारी है। अगर मौसम अनुकूल रहता है तो जल्द ही सभी सड़कें यातायात लिए बहाल होंगी। दूसरी ओर, कुल्लू में जलोड़ी दर्रा की तरफ बड़े वाहनों की आवाजाही बंद है।

रविवार को वीकेंड पर आए पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में सोलंगनाला से अटल टनल रोहतांग पहुंचे। लाहौल की वादियों में पर्यटकों ने बर्फ के बीच मस्ती की। पर्यटक बर्फ की सफेद चादर को देखकर रोमांचित हो उठे। जलोड़ी दर्रा की तरफ भी पर्यटकों ने बर्फ देखने के लिए रुख किया। कुल्लू में फरवरी के आखिरी सप्ताह में अब दिन के समय काफी अधिक गर्मी महसूस होने लगी है। गर्मी का यह सिलसिला आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। बहरहाल, जिले के बागवान और किसान आने वाले दिनों में बारिश-बर्फबारी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed