फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Responding to the devotee's call, the deity Juani arrived in the form of a doe.

Kullu News: भक्त के बुलावे पर हिरणी पहुंचे देव जुआणी

Sun, 11 Oct 2026 06:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Responding to the devotee's call, the deity Juani arrived in the form of a doe.
खराहल (कुल्लू)। आराध्य देवता जुआणी महादेव रविवार को अपने देवालय से हारियानों के साथ हिरणी के लिए रवाना हुए। ढोल-नगाड़ों और नरसिंगों की स्वर लहरियों के बीच निकली शोभायात्रा में हारियान और कारकून शामिल हुए। देवता एक भक्त के निमंत्रण पर हिरणी पहुंचे हैं, वहां भक्त के घर पर देवता का रात्रि ठहराव हुआ।
विज्ञापन

हिरणी पहुंचने पर देवता का देव परंपरा के अनुसार फूलों और धूप से भव्य स्वागत हुआ। नवरात्र के अवसर पर देवता के आगमन से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। शाम को पूजा-अर्चना के बाद देव रीति-रिवाज के अनुसार देवभोज का आयोजन हुआ। कारदार गोपाल महंता, देवलू आरएस भंडारी, अमर ठाकुर, यशपाल, पुजारी भूपेंद्र ठाकुर, प्रवीण और अनिश ने बताया कि देवता जुआणी महादेव एक भक्त के बुलावे पर हिरणी पहुंचे हैं। वहां देवता दो दिन तक देव विधि-विधान के अनुसार देव परिपाटी का निर्वहन करेंगे। सोमवार को अरछंडी में माता काली ओड़ी से देव परंपरा के अनुसार भव्य मिलन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed