फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Resolution passed not to close Mooring School

Kullu News: मूरिंग स्कूल को बंद न करने का प्रस्ताव पारित

Fri, 13 Sep 2024 04:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 04:07 PM IST
विज्ञापन
Resolution passed not to close Mooring School
ग्रामसभा ने बैठक कर पारित प्रस्ताव डीसी को सौंपा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति की ग्राम पंचायत मूरिंग में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान भीम देई ने की। इस दौरान ग्राम पंचायत मूरिंग की राजकीय उच्च पाठशाला मूरिंग को बंद न करने पर प्रस्ताव पारित किया गया।
राजकीय उच्च पाठशाला मूरिंग बंद होने की सूरत में यहां से दूसरा स्कूल जाहलमा करीब सात से आठ किलोमीटर दूर है। सर्दियों में बर्फबारी के कारण विद्यार्थियों की आवाजाही प्रभावित होगी। पढ़ाई पर भी असर पड़ेगा। ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित किया कि घाटी की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए राजकीय उच्च पाठशाला मूरिंग को बंद न किया जाए।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान भीम देई की अध्यक्षता में पंचायत के लोग उपायुक्त राहुल कुमार से मिले और पारित प्रस्ताव प्रेषित किया। लोगों ने उन्हें पूरी स्थिति से भी अवगत करवाया। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि मामले को देखा जाएगा। पंचायत ने इसकी एक कॉपी स्थानीय विधायक अनुराधा राणा को भी भेजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed