फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Reservation roster hinders candidates' progress in Panchayat elections

Kullu News: पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर ने रोके प्रत्याशियों के कदम

Wed, 19 Nov 2025 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 19 Nov 2025 06:53 AM IST
विज्ञापन
Reservation roster hinders candidates' progress in Panchayat elections
पतलीकूहल (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की आहट के साथ ऊझी घाटी सहित जिलाभर के ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक माहौल अचानक तेज हो गया है।
विज्ञापन

वहीं, आरक्षण रोस्टर जारी न होने के कारण अधिकांश संभावित प्रत्याशी अभी भी अंतिम फैसले की स्थिति में नहीं पहुंच पाए हैं। चर्चाओं का दौर तो शुरू हो चुका है लेकिन प्रत्याशियों की चुनाव मैदान में आधिकारिक एंट्री रोस्टर की घोषणा पर ही निर्भर है।
पिछले दिनों पंचायत चुनावों के स्थगित होने के चलते कई प्रत्याशियों में निराशा है। कई लोगों ने चुनावी तैयारियां लगभग छोड़ दी थीं लेकिन अब फिर से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। हालांकि, अभी भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। अधिकांश संभावित प्रत्याशी खुले रूप से चुनाव घोषणा करने के बजाय यह कहते नजर आ रहे हैं कि पहले रोस्टर आ जाए, उसके बाद फैसला करेंगे।
विज्ञापन

पंचायत स्तर पर प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के आरक्षण में हर बार बड़ा फेरबदल होता है। ऐसे में कई बार जिस व्यक्ति ने प्रधान पद के लिए वर्षों तक मेहनत की होती है, वह किसी आरक्षित श्रेणी में आने के बाद चुनाव लड़ ही नहीं पाता। गांवों के चौक-चौराहों, दुकानों में चुनावी चर्चाएं चरम पर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed