फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rescued seven cattle trapped on the island

Kullu News: टापू में फंसे सात मवेशियों को किया रेस्क्यू

Sat, 03 Aug 2024 04:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
Rescued seven cattle trapped on the island
बलाधी में रेस्क्यू और दमकल विभाग की टीम ने चलाया बचाव अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के बलाधी गांव में बादल फटने के बाद बने टापू में शनिवार को फिर से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। नेगी ब्रदर्ज रेस्क्यू टीम और दमकल विभाग के कर्मियों की एक टीम चार दिनों से टापू पर फंसे सात मवेशियों को बचाने निकली। मवेशी बीच टापू पर थे, यहां जाने के लिए रास्ता भी नहीं था। एक तरफ पार्वती नदी और दूसरी तरफ मलाणा से आने वाला नाला।
नदी के बीच बड़े-बड़े पत्थरों से होकर यह टीम टापू पर पहुंची और मवेशियों को बाहर निकालने का क्रम शुरू किया। रस्सी से बांधकर इन मवेशियों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

लंबे संघर्ष के बाद टीम मवेशियों को बचाने में कामयाब रही। सभी मवेशियों को सुरक्षित निकाला गया। नेगी ब्रदर्ज रेस्क्यू टीम के चीफ ऑफिसर छापे राम नेगी ने कहा कि ये मवेशी भूखे प्यासे फंसे हुए थे। टापू के बीच रहने वाले लोगों को पहले ही निकाल दिया गया था। ऐसे में इनकी देखभाल करने वाला अब यहां पर कोई नहीं बचा था। उन्होंने कहा कि मलाणा नाला में बादल फटने के बाद हुई तबाही से काफी क्षति झेलनी पड़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed