फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rescue operation lasted 36 hours, 10,000 tourists trapped in snow were rescued safely.

Kullu News: 36 घंटे चला रेस्क्यू, बर्फ में फंसे 10000 सैलानी सुरक्षित निकाले

Tue, 17 Mar 2026 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rescue operation lasted 36 hours, 10,000 tourists trapped in snow were rescued safely.
मनाली। बर्फबारी के कारण अटल टनल रोहतांग से धुंधी तक फंसे सैकड़ों वाहनों के सुरक्षित निकलने के बाद पर्यटकों ने राहत की सांस ली है। 36 घंटे के बाद वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया। मंगलवार सुबह तक करीब 10000 से ज्यादा सैलानियों को निकाला। बर्फबारी के कारण फंसे पर्यटकों की वाहनों में ही रात कटी। मनाली पुलिस ने फंसे पर्यटकों के लिए भोजन, पानी और जरूरी सामान की व्यवस्था कर मानवता की मिसाल पेश की।
विज्ञापन

36 घंटे तक सैलानियों की जिंदगी जैसे थम सी गई थी। मंगलवार सुबह राहत की सांस आई, जब 10 हजार से ज्यादा पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। भारी बर्फबारी के कारण अटल टनल रोहतांग से धुंधी इलाके तक फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन रविवार शाम से शुरू होकर मंगलवार सुबह तक जारी रहा।
विज्ञापन

प्रशासन, पुलिस और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीमों ने मिलकर 10 हजार से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित मनाली पहुंचाया। इस दौरान कई पर्यटकों को कड़ाके की ठंड में अपने वाहनों में ही रात गुजारनी पड़ी। बीते रविवार को भारी बर्फबारी के चलते अटल टनल के पास सैकड़ों वाहन फंस गए थे। ब्लैक आइस के कारण वाहन बार-बार फिसल रहे थे। धुंधी से हॉकी पुल के बीच कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू टीमों ने फोर बाई फोर वाहनों की मदद से पर्यटकों को सुरक्षित मनाली पहुंचाया। कई लोग अपने वाहन छोड़कर पहले ही निकल गए थे। उन्हें बाद में बुलाकर उनके वाहन भी सुरक्षित निकाले गए। बीआरओ ने जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क पर जमी ब्लैक आइस को तोड़कर रास्ता बहाल किया। कुल्लू के एएसपी संजीव चौहान, एसडीएम रमण कुमार शर्मा और डीएसपी केडी शर्मा मौके पर डटे रहे और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की। एहतियात के तौर पर वाहनों को पलचान से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed