{"_id":"66129ee03b517db79d0c94e8","slug":"request-to-stop-traffic-through-shishamati-bypass-kullu-news-c-89-1-ssml1015-120243-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शीशामाटी बाईपास से आवाजाही बंद करने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शीशामाटी बाईपास से आवाजाही बंद करने की गुहार
विज्ञापन
निर्माणाधीन और गड्ढों के कारण वाहनों को हो रहा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगघाटी के लिए कुल्लू-शीशामाटी बाईपास मार्ग का निर्माण किया जा रहा है लेकिन यह मार्ग घाटी के लोगों के लिए आफत बन गया है। निर्माणाधीन मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। ठेकेदार की ओर से निर्माण सामग्री भी मार्ग पर फेंकी गई है, जिस कारण छोटे-बड़े वाहनों के कलपुर्जों को नुकसान हो रहा है।
गड्ढों के कारण हादसों का खतरा रहता है। ऐसे में घाटी के लोग जिला प्रशासन और परिवहन निगम से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग कर रहे हैं। कुल्लू से लगघाटी के लिए पुरानी सड़क भुट्टी चौक वाया मुख्य डाकघर वाहनों और बसों को भेजा जा रहा है। सड़क तंग होने और ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए लगघाटी से वापस आने वाले छोटे-बड़े वाहनों को शीशामाटी से निर्माणाधीन बाईपास मार्ग से कुल्लू भेजा जा रहा है लेकिन सड़क कच्ची और ऊबड़-खाबड़ होने के कारण सवारियों को परेशानी हो रही है।
लगघाटी के अशोक, मोहन, राकेश, मोनिका, शालिनी, दिलीप, शकुंतला देवी ने कहा कि बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने तक पुरानी सड़क पर ही वाहनों की आवाजाही जारी की जाए। निजी बस संचालक देशराज ने कहा कि उन्होंने लगघाटी के ग्रामीणों के साथ मिलकर इस संबंध में उपमंडलाधिकारी कुल्लू को एक अप्रैल को मांग पत्र सौंपा हैं। इसमें बाईपास मार्ग से वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग की गई है। संवाद