फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Repair work on the damaged road near the clubhouse has begun.

Kullu News: क्लब हाउस के पास टूटी सड़क की मरम्मत शुरू

Sun, 23 Aug 2026 05:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
Repair work on the damaged road near the clubhouse has begun.
अब दो दिन तक बंद रहेगा मार्ग, लोगों से की सहयोग की अपील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलंगनाला। क्लब हाउस के पास टूटी सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग मरम्मत कार्य करवा रहा है। इसके लिए इस मार्ग को दो दिन तक पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। लोक निर्माण विभाग के आदेशानुसार दो दिन तक सड़क पर आवागमन नहीं हो सकेगा। स्थानीय लोगों, वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान इस सड़क से आवाजाही न करें।

आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। सड़क की मरम्मत पूरी होने के बाद इसे खोल दिया जाएगा। विभाग ने लोगों से अपील की कि मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग करें। स्थानीय लोगों ने भी सड़क की मरम्मत शुरू होने पर राहत की उम्मीद जताई है। लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति खराब होने के कारण लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है। सहायक अभियंता आकाश सूद ने लोगों से अपील की है कि दो दिन तक इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद रखा गया है, इसलिए सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed