फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Repair of Lagauti School pending due to lack of budget

Kullu News: बजट के अभाव में लटकी लगौटी स्कूल की मरम्मत

Tue, 02 Jan 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 02 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Repair of Lagauti School pending due to lack of budget
आपदा के छह माह बाद सीसे लगौटी के हालत आज भी जस के तस है। स्त्रोत एसएमसी।
कुल्लू। आपदा के समय बाढ़ की चपेट में आए लगौटी स्कूल की किसी ने सुध नहीं ली है। स्कूल के साथ बहते कुठेड़ नाले की बाढ़ में स्कूल के तीन भवनों को नुकसान पहुंचा है। सबसे अधिक नुकसान साइंस लैब को हुआ है जिसके दो कमरे पूरी तरह से बह गए हैं।
विज्ञापन

पिलर और लेंटर का हिस्सा बचा है। इसके अलावा शिक्षकों के लिए बने गुरुकुल के चार कमरों को बाढ़ से नुकसान पहुंचा था। जिला आपदा प्रबंधन से डेढ़ लाख की राशि मिली थी। इससे एक मंजिल के दो कमरों का निर्माण किया गया।
विज्ञापन

दो कमरों में पत्थर और मलबा पड़ा है। तीसरे भवन की दीवार और डंगों को भी नाला बहाकर ले गया है। ऐसे में यह भवन भी गिरने के कगार पर है। स्कूल प्रबंधन समिति लगौटी के अध्यक्ष परसराम चौहान, सदस्य नवल कुमार, रीना देवी, आशा देवी, गुड्डी देवी, ध्यान सिंह, दलीप, प्रकाश चंद, उर्मिला देवी, उतरा देवी, भाग चंद और हीरा देवी ने कहा कि आपदा को आए छह माह का समय बीत गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार और शिक्षा विभाग ने अभी तक बजट जारी नहीं किया है। बाढ़ से भवनों को भारी नुकसान पहुंचा है। स्कूल में छठी से जमा दो तक फनौटी, करशैईगाड़, टकरासी और लगौटी पंचायतों के 180 विद्यार्थी अध्ययनरत है। स्कूल प्रबंधन समिति ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की है कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द बजट जारी किया जाए।

...
आपदा प्रबंधन से डेढ़ लाख रुपये की राशि मिली थी। इस राशि से गुरुकुल के दो कमरों का मलबा और पत्थर निकाल कर इसकी मरम्मत करवाई गई। इसके बाद बजट नहीं मिला। सरकार जल्द से जल्द राशि जारी करे।
-परस राम चौहान, अध्यक्ष, स्कूल प्रबंधन समिति लगौटी
...
आपदा में जिन-जिन स्कूलों को नुकसान पहुंचा है, बजट के लिए उनकी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी है।
-शांति लाल शर्मा, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed