{"_id":"5e330db28ebc3e7da67607bd","slug":"religious-kullu-news-sml322704643","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुर, मणिकर्ण और ठावा में खूब उड़ा गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू फटाफट
नगर के ठावा में वसंत उत्सव के मौके पर निकली रथ रात्रा।
- फोटो : Kullu
Link Copied
हरिपुर/नग्गर (कुल्लू)। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में मनाए गई वसंत पंचमी के साथ जिले की ऊझी घाटी के हरिपुर, मणिकर्ण और ठावा में भी देव परंपरा के तहत गुलाल उड़ाया गया। वसंत पंचमी पर वीरवार को ठाकुर माधोराय की रथयात्रा निकली, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। पुजारी दौलत राम आचार्य ने बताया कि रथ मैदान में राम-भरत का मिलन देव परंपरा के तहत हुआ।
विज्ञापन
धार्मिक नगरी मणिकर्ण में सदियों से वसंत पंचमी का आयोजन किया जा रहा है। यहां परंपरागत तरीके से वीरवार को भी भगवान राम की भव्य रथयात्रा निकाली गई। साथ ही नग्गर के ठावा में भी रथयात्रा निकाल कर लोगों ने पुण्य कमाया है। उक्त सभी जगहों से भगवान रघुनाथ का सैकड़ों सालों से इतिहास जुड़ा है। जिला देवी-देवता कारदार संघ के पूर्व अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि 1651 में जब भगवान रघुनाथ को अयोध्या से देवभमि कुल्लू लाए थे तो सबसे पहले उनकी मूर्ति गड़सा घाटी के मकराहड़ में रखी गई। इसके बाद धार्मिक नगरी मणिकर्ण और बाद में जिला मुख्यालय के रघुनाथपुर में लाया गया। वशिष्ठ में भगवान राम का मंदिर है और हरिपुर व नग्गर में मुरलीधर (श्रीकृष्ण) के मंदिर हैं। उन्होंने कहा कि हरिपुर, ठावा, कुल्लू तथा मणिकर्ण में भी अगले 40 दिनों तक होली मनाई जाएगी और रोज गुलाल उड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।