फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Relief to pregnant women, gynecologist deployed in Banjar hospital

Kullu News: गर्भवती महिलाओं को राहत, बंजार अस्पताल में गायनी विशेषज्ञ तैनात

Sat, 21 Oct 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 21 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Relief to pregnant women, gynecologist deployed in Banjar hospital
कुल्लू/बंजार। उपमंडल बंजार की गर्भवती महिलाओं और गायनी संबंधी मरीजों को अब क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नागरिक अस्पताल बंजार को पहली बार गायनी विशेषज्ञ मिला है। प्रदेश सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

अस्पताल में विशेषज्ञ के ज्वाइन करने से पांच चिकित्सक हो जाएंगे। गर्भवती महिलाओं को भी करीब 40 किलोमीटर दूर कुल्लू आने से निजात मिलेगी। विशेषज्ञ न होने के कारण मरीजों को उपचार करवाने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचना पड़ता था, लेकिन अब बंजार अस्पताल में ही गायनी संबंधी मरीजों का उपचार होगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल बंजार में छह चिकित्सकों की तैनाती होनी है। वर्तमान में चार चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। गायनी विशेषज्ञ का पद भरने की अधिसूचना से अब अस्पताल में पांच चिकित्सक हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में गायनी विशेषज्ञ न होने की वजह से गर्भवती महिलाओं और गायनी के मरीजों को कुल्लू के लिए रेफर करना पड़ता था। विशेषज्ञ चिकित्सक के ज्वाइन करने से इस समस्या से मरीजों को राहत मिलेगी। नागरिक अस्पताल बंजार में रोजाना की ओपीडी 200 से 250 के बीच रहती है। इनमें करीब 40 से 50 मरीज गायनी से संबंधित रहते हैं।

इस संबंध में बीएमओ बंजार डॉ. सपना शर्मा ने कहा कि गायनी विशेषज्ञ डॉ. देचेन वांगमो की नियुक्ति के निर्देश बंजार अस्पताल के लिए हुए हैं। कहा कि चिकित्सक के ज्वाइन करने से मरीजों को सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed