{"_id":"692dce32c57edadf150f5e43","slug":"relief-material-given-to-300-disaster-affected-people-of-kullu-banjar-kullu-news-c-89-1-ssml1012-163084-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू, बंजार के 300 आपदा प्रभावितों को दी राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू, बंजार के 300 आपदा प्रभावितों को दी राहत सामग्री
Mon, 01 Dec 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 01 Dec 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
डूअर्स संस्था ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू से सहयोग दी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की मदद के लिए कई सामाजिक संस्थाएं आगे आ रही हैं। अब डूअर्स नामक संस्था ने वोल्क्सवैगन ग्रुप टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस इंडिया के सहयोग से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू के साथ 300 परिवारों को आपदा राहत सामग्री प्रदान की।
25 से 29 नवंबर तक डूअर्स की टीमों ने कुल्लू और बंजार उपमंडलों के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर राहत सामग्री दी है। इसमें शिकारी, जीभी, सराज, बुंगा, तुंग, नोहांडार, मंगलौर और तरराली सहित कई आपदा प्रभावित गांवों में जाकर पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया गया।
हर परिवार को घरेलू उपयोग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक राहत किट प्रदान की गईं। इसमें 35 लीटर की प्लास्टिक टंकी, एक टॉर्च, एक तिरपाल, एक राशन किट और दो थर्मोशीट शामिल हैं।
विज्ञापन
डूअर्स संस्था की अनुराधा भारद्वाज ने कहा कि कड़ाके की ठंड और दुर्गम पहाड़ी मार्गों के बावजूद उनकी टीमों ने चिन्हित किए गए साभी परिवारों लोगों तक सहायता पहुंचाई है। कहा कि उनकी संस्था डीडीएमए कुल्लू के संयुक्त प्रयासों ने उन परिवारों तक राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जो अब भी आपदाओं के प्रभाव से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी संस्था प्रदेश के आपदा प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों को राहत और पुनर्वास सहायता देने के लिए प्रयासरत है।
--