फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   manali meeting

प्राइवेट वार्ड में रूम लेना हुआ महंगा

Wed, 22 Jun 2016 10:26 PM IST
कुल्लू/ मनाली
कुल्लू/ मनाली Updated Wed, 22 Jun 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
manali meeting
च‌िक‌ित्‍सक - फोटो : अमर उजाला

मनाली सिविल अस्पताल में इस साल यूजर्स चार्जिस नहीं बढ़ेंगे। हालांकि प्राइवेट वार्ड में रूम लेने के लिए अधिक रुपये चुकता करने होंगे। लोगों को तीन सौ की जगह अब चार सौ रुपये देने होंगे। रोगियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मनाली सिविल अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मनाली सिविल अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक एसडीएम ज्योति राणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि इस वर्ष सामान्य यूजर्स चार्जिस में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। केवल प्राइवेट वार्ड में रूम के किराये में इजाफा किया गया है।

विज्ञापन


अब तीन सौ रुपये की जगह मरीजों को चार रुपये प्रति दिन के हिसाब से चुकता करने होंगे। हालांकि रोगी कल्याण समिति की बैठक में किराया बढ़ाने के साथ सुविधाएं बढ़ाने का भी फैसला लिया गया। प्राइवेट वार्ड के रूम में इंडक्शन समेत अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। बैठक में रोटरी क्लब की तरफ से अस्पताल को दो 25 इंच के टीवी प्रदान करने की हामी भरी। वहीं, बैठक में एसडीएम ज्योति राणा ने अस्पताल के लिए डेंटल चेयर की स्वीकृति दी।
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने अस्पताल प्रबंधन को चैकअप को आ रहे मरीजों को लाइनें खड़े न होने के लिए टोकन सिस्टम शुरू करने के निर्देश दिए। जिससे मरीजों को असुविधा न हो। बैठक में मनाली सिविल अस्पताल के एसएमओ अंगरूप दोरजे, नग्गर बीएमओ डॉ पलजोर, सीडीपीओ नग्गर रोशन लाल, बीडीसी नग्गर अध्यक्षा अनिता ठाकुर, नप अध्यक्षा शबनम तनवर, मनाली रोटरी क्लब अध्यक्ष अजय अबरोल समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed