फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   redcross fair

ढालपुर में रेडक्रॉस मेले का शानदार आगाज

Sat, 26 Sep 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 26 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
redcross fair

ढालपुर मैदान में जिला रेडक्रॉस मेले का शनिवार को शानदार आगाज हो गया। मेले का शुभारंभ सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राकेश कंवर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी गरीब और जरूरतमंद लोगों को बड़े पैमाने पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा रही है और अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में रेडक्रॉस को एक जन आंदोलन का रूप देने तथा इसके लिए अधिक से अधिक धन एकत्रित करने के लिए रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान सोसायटी ने बड़ी संख्या में लोगों को जोड़कर अपनी आय में बढ़ोतरी करने का प्रयास किया है। जिले में बड़े पैमाने पर लोगों को सोसायटी के संरक्षक, उप संरक्षक और आम सदस्यों के रूप में जोड़ा जा रहा है। इससे सोसायटी की आय बढ़ेगी तथा यह जरूरतमंद लोगों की अधिक से अधिक सहायता करने में सक्षम होगी। उन्होंने रेडक्रॉस मेले के आयोजन के लिए सभी विभागों, संस्थाओं और शिक्षण संस्थानों को बधाई दी। इस अवसर पर सोसायटी के कोषाध्यक्ष एवं सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य ने उपायुक्त का स्वागत किया तथा मेले की रूपरेखा की जानकारी दी।
विज्ञापन


इससे पहले उपायुक्त ने विभिन्न विभागों तथा संस्थाओं के स्टॉल्स का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर मनोरमा लाल और अभिषेक कुमार पांच-पांच हजार का आर्थिक योगदान देकर सोसायटी के उप संरक्षक बने। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों और जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उद्घाटन समारोह में एडीएम विनय सिंह ठाकुर, एसडीएम रोहित राठौर, सोसायटी उपाध्यक्ष मीनाक्षी कंवर, संरक्षक, उप संरक्षक, विभिन्न विभागों के अधिकारी, संस्थाओं के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed