फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Red butte plums are getting better prices, gardeners happy

Kullu News: रेड ब्यूट प्लम के बेहतर मिल रहे दाम, बागवान खुश

Sun, 09 Jun 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Red butte plums are getting better prices, gardeners happy
कुल्लू। जिले की सब्जी मंडियों में बागवानों को प्लम के बेहतर दाम मिल रहे हैं। रविवार को भुंतर सब्जी मंडी में रेड ब्यूट प्लम 140 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिका। ए ग्रेड प्लम के बागवानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी का असर बढ़ने के साथ ही अब रेड ब्यूट प्लम की खेप मंडियों में आने लगी है। फसल के बेहतर दाम मिलने से बागवान गदगद हैं। शुरुआत से ही प्लम के दाम बेहतर मिल रहे हैं। बागवान रेवत राम ठाकुर, मोहर सिंह, नानक चंद और शेर सिंह ने कहा कि सेब के साथ अब प्लम की तरफ भी बागवानों का रुझान बढ़ता जा रहा है। प्लम की अर्ली वैरायटी तैयार करने में तीन से चार साल लगते हैं। इसलिए बागवान अब बगीचों में सेब के साथ प्लम भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि मंडियों में बागवानों को प्लम के अच्छे दाम मिल रहे हैं। सब्जी मंडी भुंतर में आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष मानस कुमार सूद ने कहा कि व्यापारियों में रेड ब्यूट प्लम की खूब डिमांड है। इसका फायदा सीधे तौर पर बागवानों को मिल रहा है। आने वाले दिनों में अन्य फलों के भी बागवानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed