फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Red Badshah Ganesh's procession took out in Banjar, Biraje Ganpati Bappa in Ambika Mata Temple Davala, will be immersed in Tirthan river in Khundan on 19th September

बंजार में निकली लाल बादशाह गणेश की शोभा यात्रा

Fri, 10 Sep 2021 09:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Red Badshah Ganesh's procession took out in Banjar, Biraje Ganpati Bappa in Ambika Mata Temple Davala, will be immersed in Tirthan river in Khundan on 19th September
बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू में गणेश चतुर्थी पर्व के मौके पर लोगों ने अपने घर में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। वहीं बंजार और भुंतर में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। शुक्रवार को नगर पंचायत बंजार में भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। कोरोना महामारी के कारण इस बार गणपति बप्पा की शोभायात्रा सूक्ष्म तरीके से निकली।
विज्ञापन

शोभायात्रा बंजार बाजार से होकर अंबिका माता मंदिर व बाबा बालक नाथ मंदिर तक निकाली गई। इस दौरान गणेश उत्सव कमेटी बंजार द्वारा माता अंबिका के प्रांगण तथा बाबा बालक नाथ मंदिर में बनाए पंडाल में गणपति की मूर्ति को पूजा-अर्चना के साथ स्थापित किया गया। इस दौरान लोगों ने गणेश के दर्शन कर सुख शांति का आशीर्वाद मांगा। गणेश उत्सव कमेटी बंजार के प्रधान अनमोल कुमार तथा बाबा बालक मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रामपाल ने कहा कि गणेश पर्व के लिए भगवान गणेश की मूर्ति को विशेष तौर से महाराष्ट्र से बंजार पहुंचाया गया है। कोरोना के चलते इस बार उत्सव को अलग तरीके से मनाया जा रहा है। कोरोना काल में भी घाटी के लोगों में गणेश चतुर्थी को लेकर उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि अगले दिनों तक श्रद्धालु गणेश भगवान के दर्शन कर सकेंगे और इस दौरान यहां गणेश का भजन कीर्तन भी किया जाएगा। 19 सितंबर को गणेश की मूर्ति का विसर्जन खुंदन स्थित तीर्थन नदी में देव परंपरा के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed