{"_id":"6ae5c64a5a6d00b97b00cc53","slug":"recruitment-for-16-anganwadi-worker-and-helper-positions-kullu-news-c-89-1-ssml1015-190707-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 16 पदों पर भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 16 पदों पर भर्ती
विज्ञापन
शिमला के ध्यानार्थ : रामपुर संस्करण के लिए जरूरी
सात नवंबर तक पात्र अभ्यर्थी कर सकती हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। महिला एवं बाल विकास विभाग उपमंडल आनी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 16 रिक्त पदों को भरेगा। पात्र महिला अभ्यर्थियों से इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें कार्यकर्ता के छह और सहायिका के दस पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सात नवंबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी आनी के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकती हैं। भर्ती के लिए निर्धारित वार्षिक आय सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दी गई है।
कार्यकर्ता के पद शाई, लामीसेरी, तांदी, विनन, डिगेढ़ और देउरी आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे। वहीं, सहायिका के पद डीम, लामीसेरी, डोहवी, चौकी, गुणामार, जाबो, बालू, देउरी, कुआ और शलावल केंद्रों में भरे जाएंगे। कार्यकर्ता पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। सहायिका पदों के लिए 19 और 20 नवंबर को उपमंडलाधिकारी कार्यालय आनी में साक्षात्कार होंगे। संवाद