फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   RCC culvert will be laid for drainage of water

Kullu News: पानी की निकासी के लिए डाला जाएगा आरसीसी कलवर्ट

Wed, 13 Aug 2025 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 13 Aug 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
RCC culvert will be laid for drainage of water
विकास की बात
विज्ञापन

भुंतर में अब सड़क पर नहीं बहेगा नाले का पानी
सात लाख रुपये खर्च करेगी नगर पंचायत भुंतर
संवाद न्यूज एजेंसी

भुंतर (कुल्लू)। शहर में बारिश के दौरान खोखन नाला का पानी अब सड़क पर नहीं बहेगा। नगर पंचायत भुंतर की ओर से नाले पर पानी की निकासी के लिए आरसीसी स्लैब कलवर्ट डाला जाएगा। इस पर नगर पंचायत की ओर से सात लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। बारिश के दौरान अक्सर खोखन नाला का पानी बाजार में घुस जाता है, जिससे दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
नगर पंचायत ने बारिश से हुए नुकसान के बाद यह कार्य करवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए नगर पंचायत की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्य करने के लिए नगर पंचायत की ओर से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। 21 अगस्त तक इच्छुक पार्टी और ठेकेदार कार्य करने के लिए निविदाएं जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

कार्य आवंटित होने के बाद ठेकेदार को एक महीने के अंदर काम पूरा करना होगा। गौर रहे पिछले दिनों भारी बारिश के बाद ब्यास नदी में बाढ़ आ गई थी। इससे नगर पंचायत क्षेत्र में आने वाले पुराना पैदल भी क्षतिग्रस्त हुआ था। हालांकि इस पुल को अब लोक निर्माण विभाग ने दुरुस्त कर लिया है। पुल से लोगों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। नगर पंचायत भुंतर के सचिव हर्षित शर्मा ने कहा कि आरसीसी स्लैब कलवर्ट के लिए टेंडर कॉल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed