फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ravi will start campaigning in Lahaul soon, Jairam will start

Kullu News: लाहौल में जल्द प्रचार शुरू करेंगे रवि, जयराम करेंगे आगाज

Wed, 03 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ravi will start campaigning in Lahaul soon, Jairam will start
मनाली में लिया देवी-देवताओं का आशीर्वाद, डैमेज कंट्रोल के लिए की मंत्रणा
विज्ञापन

भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर जल्द अपने गृह क्षेत्र लाहौल का रुख करेंगे। बुधवार को रवि ठाकुर ने माता हिडिंबा, कार्तिक स्वामी और सियाली महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। सूत्रों के मुताबिक वह जल्द लाहौल दौर पर जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी लाहौल आ रहे हैं। इससे पहले रवि मनाली में लाहौल-स्पीति के लोगों के साथ बैठक कर डैमेज कंट्रोल में जुटे हैं। बुधवार को भी बैठक हुई, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने लोकसभा के साथ लाहौल-स्पीति के विस उपचुनाव को लेकर सबका मार्गदर्शन किया। गौरतलब है कि कांग्रेस से बागी हुए रवि ठाकुर अब भाजपा में शामिल हुए हैं और भाजपा ने उन्हें टिकट दिया है। वह मंदिर में जाकर जीत की प्रार्थना कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मौसम खुलने पर वह नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ लाहौल में चुनावी शंखनाद करेंगे। बुधवार को हुई बैठक में गोविंद ठाकुर ने चुनावी तैयारियों को लेकर मंथन किया। उन्होंने लाहौल भाजपा के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। उधर, भाजपा से नाराज चल रहे पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा के अगले कदम पर सबकी नजरें हैं। वह कांग्रेस से चुनावी मैदान में उतरते हैं या निर्दलीय? क्या भाजपा हाईकमान उन्हें मनाने में सफल हो पाएगा? इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बहरहाल, मारकंडा के निर्णय के बाद लाहौल-स्पिति के सियासी समीकरण में बदलाव आना स्वभाविक माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed