{"_id":"691df34397c208a8c3047a61","slug":"rangers-undergoing-disaster-training-kullu-news-c-89-1-klu1001-162059-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आपदा से निपटने का प्रशिक्षण ले रहे रेंजर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आपदा से निपटने का प्रशिक्षण ले रहे रेंजर्स
Wed, 19 Nov 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। स्नो लैंड स्काउट्स एवं गाइड्स ओपन ग्रुप कुल्लू के रेंजर्स आपदा मित्र का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली में प्रशिक्षकों की ओर से दिया जा रहा है।
स्नो लैंड के ग्रुप इंचार्ज एवं रोवर स्काउट लीडर बीजू ने कहा कि जियामणि, प्रिया, अनन्या, दिपांशी, अंजली और सोनिका इस प्रशिक्षण का हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य रेंजर्स को इस योग्य बनाना है कि वे किसी भी आपात स्थिति में समाज की मदद के लिए तत्पर रह सकें। प्रशिक्षण रेंजर्स की व्यक्तिगत दक्षताओं को बढ़ाने के साथ समाज में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और तैयारी को मजबूत करेगा। संवाद