{"_id":"baaf658eb48986ca816c3b0001629454","slug":"ramesh-will-perform-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहड़ी पर रमेश दिल्ली में मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहड़ी पर रमेश दिल्ली में मचाएंगे धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 12 Jan 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी आवाज से लोगों को नचाने वाले रमेश ठाकुर अब दिल्लीवालों को पहाड़ी तथा फिल्मी गानों पर नचाएंगे। कुल्लू के लोकगायक रमेश ठाकुर लोहड़ी पर दिल्ली में एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के बाहर रमेश की यह दूसरी प्रस्तुति है, जिसको लेकर वह काफी उत्साहित हैं। हिमाचल संयुक्त कल्याण सीमिति की ओर दिल्ली में लोहड़ी पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिल्ली के सेक्टर 16 बंसल भवन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें लोगों का मनोरंजन करने के लिए हिमाचल से रमेश ठाकुर को बुलाया गया है। गौरतलब है वायस ऑफ हिमालय रह चुके रमेश ठाकुर ने कई स्थानों में अपनी गायकी का लोहा मनवा चुके हैं।
विज्ञापन
रमेश ठाकुर ने बताया कि हिमाचल संयुक्त कल्याण समिति की ओर से आयोजित लोहड़ी पर्व के उपलक्ष्य पर दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें वह अपना कार्यक्रम पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में फिल्मी, पहाड़ी तथा लाहौली गाने प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन