फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rakhi tied to security, health and media personnel

Kullu News: सुरक्षा, स्वास्थ्य और मीडिया कर्मियों को बांधी राखी

Sat, 09 Aug 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 09 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Rakhi tied to security, health and media personnel
कुल्लू में एबीवीपी कार्यकर्ता डॉक्टर को राखी बांधते हुए।-संवाद
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा कार्यकर्ताओं ने मनाया रक्षाबंधन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और मीडिया कर्मियों को राखी बांधी। उन्होंने जिला मुख्यालय में भाईचारे और सेवा भावना का संदेश देते हुए पुलिस जवानों, चिकित्सकों, परिषद कार्यकर्ताओं एवं मीडिया कर्मियों के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया।

कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले कुल्लू पुलिस थाना और यातायात व्यवस्था में तैनात 25 पुलिस जवानों को राखी बांधी। 24 घंटे जनता की सुरक्षा करने के लिए उनका आभार जताया। इसके बाद क्षेत्रीय अस्पताल में करीब 15 चिकित्सकाें और स्वास्थ्य कर्मियों को राखी बांधकर समाजसेवा में उनके योगदान को नमन किया। इसी प्रकार रक्षा संकल्प कार्यक्रम के तहत मीडिया कर्मियों को राखी बांधकर समाज को संदेश दिया। एबीवीपी की कुल्लू इकाई के अध्यक्ष अभिनव कश्यप ने कहा कि रक्षा बंधन केवल भाई-बहन का त्योहार नहीं है, यह समाज में विश्वास, सुरक्षा और त्याग के मूल्यों को सशक्त करने का पर्व है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed