फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rakesh reaches final, defeats Ranjeet

Kullu News: राकेश फाइनल में पहुंचे, रंजीत को हराया

Sat, 01 Nov 2025 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 01 Nov 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
Rakesh reaches final, defeats Ranjeet
क्लब हाउस में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। क्लब हाउस मनाली में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन कुल्लू की तीन दिवसीय 25वीं जिला स्तरीय इंडोर बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हो गई है।
शनिवार देर शाम उपमंडलाधिकारी रमण कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में राकेश फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने कड़े मुकाबले में रंजीत को हराया। 55 वर्ष वर्ग का डबल मुकाबला चांद किशोर और सुदर्शन ने अपने नाम किया। दोनों ने प्रेमलाल और बहादुर को शिकस्त दी। एकल का मुकाबला सुदर्शन ने जीता। 45 वर्ष में ताराचंद विजेता बने। शुभारंभ पर रमण शर्मा ने युवाओं एवं खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे नशे से दूर रहें और खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन लगातार 25 वर्षों से प्रतियोगिता का आयोजन करवा रही है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में अंडर-35 से अंडर-70 वर्ग के खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष विजय सिंह ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रेस सचिव हेमराज ठाकुर ने कहा कि मनाली, कुल्लू, आनी, बंजार और निरमंड से 100 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed