फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajya Sabha Elections: 31 Haryana Congress MLAs in Kufri; Security Tightened, Vehicles Being Checked

राज्यसभा चुनाव: हरियाणा कांग्रेस के 31 विधायकों ने कुफरी में डाला डेरा, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, दिनभर रही हलचल

Sat, 14 Mar 2026 11:42 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Mar 2026 11:42 AM IST
सार

हिमाचल की सुक्खू सरकार ने विधायकों की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 205 पर कुफरी के पास शिमला पुलिस ने नाका लगाया है। आने-जाने वाले सभी वाहनों का निरीक्षण हो रहा है। 

विज्ञापन
Rajya Sabha Elections: 31 Haryana Congress MLAs in Kufri; Security Tightened, Vehicles Being Checked
कुफरी में हाईवे पर वाहनों की चेंकिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा चुनाव में जोड़ तोड़ की आशंका को देखते हुए हरियाणा कांग्रेस ने अपने विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेजा है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर हुई बैठक व लंच के बाद 31 विधायक तीन लग्जरी टेंपो ट्रैवलर में  शिमला के कुफरी रवाना हुए। वह वहां गलू स्थित एक रिजार्ट में ठहराए गए हैं। हुड्डा व चंद्रमोहन समेत छह विधायक नहीं गए हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे शिमला होते हुए कुफरी के रिजॉर्ट में विधायक पहुंचे।

विज्ञापन


हिमाचल की सुक्खू सरकार ने विधायकों की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 205 पर कुफरी के पास शिमला पुलिस ने नाका लगाया है। आने-जाने वाले सभी वाहनों का निरीक्षण हो रहा है। होटल रेडिसन कुफरी के बाहर बड़ी संख्या में शिमला पुलिस के जवान तैनात है। एडवेंचर रिजॉर्ट गलू में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। शनिवार सुबह विधायकों से मिलने के लिए हरियाणा के कांग्रेस सांसद होटल पहुंचे। मुख्यमंत्री के प्रधान राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू भी हरियाणा के विधायकों से मिले हैं। सूत्रों के अनुसार दोपहर को विधायक चायल के लिए निकल गए। दीपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में यह किलेबंदी अब कुफरी से चायल के शाही रिजॉर्ट्स तक शिफ्ट हो गई है, जिससे प्रदेश की सियासत में हलचल तेज है।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed