{"_id":"6519afb2e2e6ab3eb10a1e56","slug":"raised-hands-for-cleaning-cleaned-garbage-kullu-news-c-89-1-ssml1015-8175-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सफाई के लिए उठे हाथ, कूड़ा-कचरा किया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सफाई के लिए उठे हाथ, कूड़ा-कचरा किया साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली/बंंजार/सैंज (कुल्लू)। जिले में स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न संगठनों ने साफ-सफाई की। मनाली में भाजपा मंडल ने सेवा पखवाड़ा के तहत माता हिडिंबा परिसर से मनाली बाजार तक सफाई की। इसमें लगभग 250 से अधिक महिला-पुरुषों ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास आदि उपस्थित रहे।
वहीं, उपमंडल बंजार में नगर पंचायत और व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से शहर को संवारा। इनके साथ ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल बंजार, पंजाब नेशनल बैंक के कर्मी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाई। बंजार में जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष आशा शर्मा, उपाध्यक्ष प्रकाश और सभी पार्षद मौजूद रहे। रोटरी क्लब कुल्लू के सदस्यों ने नेचर पार्क मौहल के साथ लगते क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त किया। रोटरी क्लब कुल्लू के संस्थापक सदस्य ज्ञान बांगा, चेयरमैन रोटरी आई अस्पताल विकास कुमार, अमन भल्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
आरसेटी कुल्लू के कर्मियों ने बंदरोल में सफाई की और आसपास के क्षेत्र को साफ कर स्वच्छता ही सेवा मुहिम को सफल बनाया। कार्यक्रम में निदेशक पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण रोजगार संस्थान से चंद्र नारायण सिंह, लक्ष्मी देवी और प्रशिक्षु शामिल रहे। स्वच्छ भारत अभियान में टीम सहभागिता के सदस्यों ने भी भाग लिया।
हिमदल अध्यक्ष एवं निदेशक टीम सहभागिता बीजू ने कहा कि टीम के सदस्यों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र के महिला एवं युवक मंडलों के साथ मिलकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान चलाया। बीआरओ और आईटीबीपी के जवानों के साथ मिलकर जिला भाजपा प्रवक्ता आदित्य गौतम ने सफाई अभियान चलाया।
वहीं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने रविवार को स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सैंज के आसपास सफाई की। सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट पूर्णचंद भारती की अगुवाई में जवानों ने बोदली माता मंदिर और बस स्टैंड को संवारा। संवाद