फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Four samples collected to test the quality of milk, paneer, and ghee.

Kullu News: दूध-पनीर और घी की गुणवत्ता जांचने के लिए भरे चार सैंपल

Tue, 01 Sep 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Four samples collected to test the quality of milk, paneer, and ghee.
कुल्लू। शहर और आसपास के बाजारों में बिक रहे दूध और उससे तैयार उत्पादों की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार देर शाम अभियान चलाया। टीम ने 15 मील, आलू ग्राउंड मनाली और पतलीकूहल में दूध, घी और पनीर के चार नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि बाजार में बिक रहे ये उत्पाद निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे उतर रहे हैं या नहीं। विभाग ने विशेष रूप से पनीर की गुणवत्ता को लेकर नमूने लिए हैं। टीम यह भी जांच करेगी कि पनीर तैयार करने में दूध के अलावा किसी अन्य वसा या खाद्य पदार्थ का इस्तेमाल तो नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान टीम ने दूध और पनीर की बिक्री से संबंधित जानकारी भी जुटाई और विभिन्न स्थानों से लिए गए नमूनों को सुरक्षित किया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा कुल्लू अनिल शर्मा ने बताया कि सोमवार देर शाम विभाग की टीम ने दूध, घी और पनीर के चार सैंपल भरे हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed