फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rainfall did not affect the machinery of NHAI and PWD

Kullu News: बरसात से टस से मस नहीं हुई एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी की मशीनरी

Wed, 03 Sep 2025 06:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 03 Sep 2025 06:20 AM IST
विज्ञापन
Rainfall did not affect the machinery of NHAI and PWD
हाईवे के किनारे खड़ी मशीनरी।-संवाद
कुल्लू। भारी बारिश के कारण जिले में राहत कार्य का काम नहीं हो पाया है। हालांकि एक सितंबर को एनएचएआई और सीमा सड़क संगठन ने सड़कों को बहाल करने का कार्य किया था। सोमवार रात से मंगलवार शाम तक मूसलाधार बारिश ने रुकने का नाम लिया जिस कारण कुल्लू से लेकर लाहौल तक चल रहा राहत कार्य पूरी तरह से ठप रहा। सीमा सड़क संगठन, एनएचएआई, एनएच, लोक निर्माण विभाग की राहत कार्य में लगी करीब 180 मशीनें टस से मस नहीं हो पाई। बारिश से पूरा जनजीवन ठहर सा गया है। रायसन में शिरढ़ रिजॉर्ट के पास बहे हाईवे की जगह बनाए जा रहे नए मार्ग पर ब्यास नदी रही है। हालांकि एनएचएआई ने अपनी मशीनरी को सुरिक्षत जगह पर पहले ही रख दिया था। हाईवे-तीन कुल्लू से लेकर लाहौल के सिस्सू तक टूटा है। कुल्लू से मनाली तक एनएचएआई देखता है जबकि मनाली से लेह तक का जिम्मा सीमा सड़क संगठन के पास है। इसके अलावा हाईवे-305 के साथ जिले में 204 मुख्य व संपर्क मार्ग बंद है। एनएचएआई ने 70, लोक निर्माण ने करीब 100 से अधिक व सीमा सड़क सड़क ने भी आठ से 10 मशीनों को लगाया है लेकिन सब खड़़ी रहीं।
विज्ञापन

एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान ने कहा कि कुल्लू से मनाली तक पांच से छह जगह ब्यास नदी पर मशीनरी से काम चल रहा है। मंगलवार को भारी बारिश से काम नहीं हो पाया और मशीनरी को सुरक्षित जगह पर रखा गया है।
विज्ञापन


कुल्लू से मनाली तक 17 जगह पर हाईवे तीन अवरुद्ध है। इसमें 12 जगह हाईवे पूरी तरह से बह गया है जबकि पांच जगह आंशिक नुकसान हुआ है। अभी तक एनएचएआई ने रायसन, डोहलूनाला टोल प्लाजा, पतलीकहूल, 17 मील और मनाली के ग्रीन टैक्स बैरियर पर मशीनरी की तैनाती की है। कुल्लू से मनाली तक एनएचएआई ने 70 मशीनों की तैनात की बात कही है जबकि 20 अतिरिक्त मशीनों को हेलीकॉप्टर से उतारने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्लू-मनाली हाईवे को बहाल हाेने में लग सकता है वक्त
कुल्लू-मनाली हाईवे का ब्यास नदी ने नक्शा ही बदल दिया है। इस बार 2023 के मुकाबले दोगुना से भी अधिक नुकसान हुआ है। ऐसे में कुल्लू-मनाली को हाईवे होकर जुड़ने में काफी समय लग सकता है। बताया जा रहा 2023 में भी करीब तीन करीब माह का समय लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed