{"_id":"6a7611c8f84c943dab089a23","slug":"rain-wreaks-havoc-29-roads-closed-20-transformers-out-of-order-kullu-news-c-89-1-ssml1015-183577-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बारिश बनी आफत, 29 सड़कें बंद, 20 ट्रांसफार्मर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बारिश बनी आफत, 29 सड़कें बंद, 20 ट्रांसफार्मर ठप
Sat, 08 Aug 2026 10:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू में हो रही बरसात से ब्यास नदी उफान पर। प्रशासन में अलर्ट जारी कर नदी-नालों से दूर रहने क
कुल्लू। जिले में वीरवार रात से शुक्रवार दोपहर तक हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। बारिश के कारण कुल्लू जिले में 29 सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि बंजार उपमंडल में 20 ट्रांसफार्मर ठप होने से कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
ब्यास और पार्वती नदियों का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। बारिश के चलते उपमंडल कुल्लू की दो, बंजार की 26 और मनाली की एक सड़क बंद हो गई है।
सड़कें बंद होने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक असर बंजार घाटी में देखने को मिला, जहां कई संपर्क मार्गों पर वाहनों के पहिये थम गए।
विज्ञापन
बारिश के कारण बंजार उपमंडल में 20 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। इससे करीब 40 से 45 गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। बिजली न होने से लोगों के दैनिक कार्यों के साथ कृषि और बागवानी गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।
लगातार बारिश के बीच ब्यास और पार्वती नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। वर्ष 2023 और 2025 की बाढ़ को याद कर नदी किनारे रहने वाले लोगों में फिर से चिंता का माहौल है। उन वर्षों में ब्यास नदी ने मनाली से बजौरा तक कई क्षेत्रों में भारी नुकसान पहुंचाया था।
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि विभाग की मशीनरी और कर्मचारी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात हैं। बंद सड़कों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।