{"_id":"60ba4d838ebc3e019127f0f3","slug":"rain-will-be-better-for-cash-crops-kullu-news-sml372493038","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी फसलों के लिए बेहतर रहेगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी फसलों के लिए बेहतर रहेगी बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली/बंजार। जिला कुल्लू में इन दिनों मौसम बार-बार बदल रहा है। लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी दोपहर बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। इससे 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ।
बंजार और मनाली में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। बंजार में हर दिन हो रही बारिश को नकदी सब्जियों के लिए बेहतर माना जा रहा है। कुल्लू में मौसम शुष्क बना रहा। जिले के कई इलाकों में बारिश, जबकि कई जगहों पर सूखा पड़ा हुआ है। मौसम के बदले हुए मिजाज को देखकर घाटी के किसान व बागवान चिंतित हैं। हालांकि शुक्रवार को सुबह के समय मौसम साफ था। लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादलों ने डेरा डाला। दोपहर बाद रोहतांग, मकरवे, शिकरवे, सेवन सीस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, शेतीघार, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, ब्यास कुंड, मांगण कोट, दशौहर झील, भृगु झील, हामटा पास, शिरघन तुंग में ताजा हिमपात हुआ। जून महीने में पहले सप्ताह में भी मनाली में काफी ठंड महसूस की जा रही है। घाटी में मौसम ठंडक भरा बना हुआ है। किसान मोहिंद्र शर्मा, लाल चंद ठाकुर, धनेश्वर, टेक सिंह, गोविंद राम, आशा देवी, मीना, पूर्ण चंद, हीरा देवी, विश्वदेव शर्मा, सुमित कुमार, वैष्णवी, रोशन लाल, उत्तम राम, राजकुमार ने कहा कि प्रतिदिन हो रही बारिश से सब्जियों को पानी की जरूरत नहीं पड़ रही है।