{"_id":"68b87bb1d57cf505d30bfc8d","slug":"rain-remained-an-obstacle-in-restoring-normal-life-kullu-news-c-89-1-ssml1015-156153-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जनजीवन सामान्य करने में बाधा बनी रही बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जनजीवन सामान्य करने में बाधा बनी रही बारिश
Wed, 03 Sep 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
ओल्ड मनाली सड़क फोर-बाई-फोर वाहनों के लिए बहाल
बाहणु पुल में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से काम प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में लगातार हो रही बारिश जनजीवन को सामान्य करने के कार्य में बाधा बन गई है। मनाली में बुधवार को भी दिनभर बारिश होती रही। हालांकि, बारिश के बीच सड़क बहाली, पेयजल आपूर्ति और बिजली लाइनों को ठीक करने का कार्य जारी रहा।
ओल्ड मनाली सड़क फोर-बाई-फोर वाहनों के लिए फिर खोल दी गई। इस सड़क के खुलने से ऊझी घाटी के नौ गांव और मनाली-केलांग अब आसानी से पहुंच सकते हैं। बाहणु पुल में ब्यास नदी का जलस्तर ज्यादा होने के कारण सड़क बहाल करने का कार्य नहीं हो पाया।
बारिश के कारण मनालसु नाला का जलस्तर बढ़ गया था। इससे ओल्ड मनाली में बनाई गई अस्थायी सड़क बंद हो गई थी। वामतट सड़क पर भी पेड़ गिरने से यातायात बंद हो गया था। सुबह ही बारिश के बीच इन सड़कों को खोलने का कार्य शुरू किया गया। वामतट सड़क को सुबह ही खोल दिया गया था जिससे जरूरी वस्तुएं मनाली पहुंच गईं। दोपहर को ओल्ड मनाली सड़क भी फोर-बाई-फोर वाहनों के लिए खोल दी गई। वहां फंसे टेंपो ट्रैवलर को जेसीबी की मदद से निकला गया। इसके बाद बाहणु पुल में ब्यास नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण काम नहीं हो सका। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि वामतट सड़क यातायात के लिए बहाल है। ओल्ड मनाली सड़क पर भी चार सितंबर तक वाहन चलने लगेंगे।