{"_id":"6a2062d21c276230680d65c9","slug":"rain-in-manali-rain-in-rohtang-kullu-news-c-89-1-ssml1014-177882-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली में बारिश, रोहतांग में गिरे फाहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली में बारिश, रोहतांग में गिरे फाहे
Thu, 04 Jun 2026 10:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
मैदानी इलाको में लगातार पड़ रहीगर्मी के बीच ठंडक पाने के लिए पर्यटक पहाड़ो का रूख कर रहे है। रो
मनाली। पर्यटन नगरी में मौसम सुहावना हो गया है। बादलों से घिरी वादियां और ठंडी हवाएं पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही हैं। मनाली की ऊंची पहाड़ियों पर मंगलवार रात और बुधवार सुबह हल्की बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा में भी बर्फ के फाहे गिरे। वहीं, मनाली के माल रोड और पर्यटन स्थलों पर पर्यटक बारिश के बीच प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते नजर आए।
कई पर्यटक गर्म कपड़े पहनकर ठंडे मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। आसपास की पहाड़ियों पर छाए बादल और हरियाली मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं।
दिल्ली से आए पर्यटक सुमित और अंजलि ने बताया कि मनाली आकर तपती धूप की गर्मी से राहत मिली है। उन्होंने कहा कि यहां का मौसम बहुत ही सुहाना है। बुधवार को हुई बारिश के बाद तो यहां की फिजा ही बदल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश पर्यटन के साथ साथ सेब की फसल के लिए भी बहुत लाभदायक है।