फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rain halted life in Kullu and Lahaul

कुल्लू और लाहौल में बारिश से ठहरा जनजीवन

Thu, 14 Jul 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rain halted life in Kullu and Lahaul
कुल्लू जिला में लगातार हो रही मानसून की बारिश के चलते ब्यास उफान पर।-संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। बरसात के मौसम में कुल्लू जिले में लोगों की समस्या दूर नहीं हो रही है। कई जगह अभी बिजली, पानी और सड़कें बंद होने से लोग परेशान हैं। वहीं, वीरवार सुबह और शाम को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन ठहर सा गया है और लोगों को अपने गंतव्य पहुंचने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में बारिश से हुए भूस्खलन से चार सड़कों पर यातायात जाम है और बिजली के भी छह ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। इससे पार्वती घाटी के करीब 10 से अधिक गांव अंधेरे में हैं। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के अलर्ट के बाद प्रशासन ने भी सैलानियों और आम लोगों को नदी-नालों के साथ भूस्खलन से संवेदनशील इलाकों का रुख ने करने की हिदायत दी है। बारिश होने से जिले की ब्यास, पार्वती, सैंज, सरवरी खड्ड, तीर्थन सहित जिला के दर्जनों नदी नाले उफान पर हैं। जलस्तर अधिक होने से प्रशासन ने पहले ही ब्यास की धारा पर होने वाली रिवर राफ्टिंग को भी बंद कर दिया था। इसके अलावा एचआरटीसी ने निगम के सभी चालकों और परिचालकों को बसों और सवारियों की सुरक्षा को देखते हुए बसों को सुरक्षित जगह तक ही ले जाने की हिदायत दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि बरसात को देखते हुए सैलानियों को नदी-नालों के साथ संवेदनशील इलाकों को रुख न करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बाक्स
नदी-नालों के किनारे लगाए 15 सूचना बोर्ड
कुल्लू। लाहौल-स्पीति जिला अब सैलानियों की पसंद बन गया है। ऐसे में रोज यहां हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं और फोटो व सेल्फी लेने के लिए नदी-नालों का रूख कर रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने जुर्माने का प्रावधान किया है और अभी तक 15 से अधिक सैलानियों से जुर्माना भी वसूला गया है। मगर अब इसकी सुरक्षा को और पुख्ता करते हुए जिला लाहौल-स्पीति पुलिस ने ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा चंद्राभाग नदी के साथ अन्य नदी नालों में पर्यटक को नदियों के पास जाने से रोकने के लिए 15 सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। यह बोर्ड कोकसर से जिस्पा तक लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि पर्यटक खतरनाक क्षेत्रों में प्रवेश न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed