{"_id":"66d05457fd7288f02e01a8b6","slug":"rain-drops-hit-apple-market-prices-halved-kullu-news-c-89-1-ssml1012-129701-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बारिश की बूंदों ने गिराई सेब मार्केट, आधा हो गए दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बारिश की बूंदों ने गिराई सेब मार्केट, आधा हो गए दाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 से 120 रुपये में बिक रहा सेब अब 60-70 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंचा
आने वाले दिनों में दाम और गिरने की आशंका, बागवान चिंतित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देशभर के कई राज्यों में बरसात के असर ने कुल्लू के लाल रसीले सेब के दाम आधा कर दिए हैं। 15 अगस्त तक 100 से 120 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाले सेब के दाम अब घटकर 60 से 70 रुपये पहुंच गए हैं।
अभी कुल्लू जिले में सेब का सीजन आधा भी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि बरसात के चलते मार्केट में मंदी छा गई है। इससे कुल्लू के बागवानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुल्लू की सब्जी मंडी बंदरोल, भुंतर, पतलीकूहल और सब्जी मंडी खेगसू बागवानों की पहली पसंद बनी हुई हैं। यहां पर बागवान प्रतिदिन हजारों की संख्या में क्रेटों में सेब ला रहे हैं। अब तक मंडियों में करीब पांच लाख सेब बॉक्स आ चुके हैं। पूरे सीजन में यह आंकड़ा करीब 30 लाख बॉक्स से अधिक पहुंचता है।
जिस तरह से दामाें में गिरावट आई है, उससे बागवानों को निराशा हाथ लगी है। बागवान दुनी चंद, रमेश कुमार, गुरदयाल, प्रीतम चंद, सोनू ठाकुर और कुलभूषण ठाकुर ने कहा कि शुरुआत में सेब के दाम बेहतर मिल रहे थे। अब मार्केट में मंदी के कारण सेब के दाम आधे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बागवानों की सालभर की कमाई की जब उन्हें अच्छी कीमत नहीं मिलती है, इसका असर सालभर के खर्चों पर होता है। बगीचों में बागवान रंग के अनुसार तुड़ान कर रहे हैं।
विज्ञापन
....
देश के कई राज्यों खासकर मैदानी इलाकों में बरसात के असर के सेब की मार्केट मंदी हो गई है। शुरुआत के मुकाबले दाम अब आधा हो गए हैं। अभी सितंबर में कश्मीर का सेब भी मंडियों में दस्तक देना शुरू कर देगा, इसके बाद मंडियों में हिमाचली सेब में दामों में उछाल आने के आसार कम हैं।
-नारायण ठाकुर, अध्यक्ष, आढ़ती एसोसिएशन बंदरोल
000