फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rahul Gandhi leader of anti-Hindu and anti-Sanatan group: Amit

राहुल गांधी हिंदू और सनातन विरोधी टोली के नेता : अमित

Thu, 04 Jul 2024 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi leader of anti-Hindu and anti-Sanatan group: Amit
कुल्लू। राहुल गांधी संसद में विपक्ष के नेता और सांसद कम, हिंदू व सनातन विरोधी टोली के नेता ज्यादा लग रहे हैं। वहीं, उनकी इस सोच को हिमाचल में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आगे बढ़ा रहे हैं। यह बात भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पूरा इतिहास हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाले कृत्यों से भरा पड़ा है। राहुल गांधी का संसद में हिंदुओं को हिंसक कहना और हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों को संसद में लहराना देश के करोड़ों सनातनियों और हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों का अपमान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की नेहरू से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी ने हिंदुओं के मंदिरों से लेकर हिंदू संस्कृति के अपमान का कोई मौका नहीं छोड़ा है। वर्तमान कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में अराजकता का माहौल बना दिया है और समाज का हर वर्ग अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता हिंदुओं के खिलाफ दिए बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed