फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   raghunath temple

रघुनाथ मंदिर अधिग्रहण के विरोध में सड़कों पर उतरे समर्थक

Mon, 01 Aug 2016 10:55 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 01 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
raghunath temple
कुल्लू में उपायुक्त कार्यालय के बाहर रघुनाथ मंदिर के अधिग्रहण के विरोध में प्रदर्शन करते देव समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला

रघुनाथ मंदिर अधिग्रहण के विरोध का मामला थमने का नहीं ले रहा है। सोमवार को रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार एवं हिलोपा प्रमुख महेश्वर सिंह की पार्टी हिलोपा भी उनके समर्थन में आ खड़ी हुई है। पार्टी के समर्थकों ने सुल्तानपुर से लेकर उपायुक्त कार्यालय ढालपुर तक मंदिर अधिग्रहण के विरोध स्वरूप एक रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। बाद में डीसी कुल्लू के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। हिलोपा जिला अध्यक्ष गोपी चंद शर्मा की अगुवाई में निकाली रैली में कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए और सरकार के अधिग्रहण के फैसले का कड़ा विरोध किया।

विज्ञापन


इस दौरान उपायुक्त कार्यालय के बाहर हिलोपा जिला अध्यक्ष गोपी चंद ने कहा कि भगवान रघुनाथ मंदिर का अधिग्रहण का फैसला गलत है और भगवान रघुनाथ महेश्वर सिंह की निजी संपत्ति है। राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में हिलोपा ने मंदिर अधिग्रहण की अधिसूचना को निरस्त करने की मांग की है। हिलोपा ने आरोप लगाया कि रघुनाथ मंदिर अधिग्रहण की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है तथा सुनियोजित ढंग से दल विशेष के तीन व्यक्तियों से प्राप्त शिकायत के आधार पर की जा रही है। कुल्लू घाटी के लोगों की रघुनाथ के प्रति अपार आस्था है। ऐसे में वह इस अधिसूचना को निरस्त करने की मांग करते है। इस मौके पर हिलोपा के मीडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा, कुल्लू मंडल देवेंद्र शर्मा, मनाली के वीर चंद, बंजार के अध्यक्ष तेजा ठाकुर, केशव मस्ताना, दीप लाल महंत, सुंदर सिंह, ठाकुर प्रेम ठाकुर, प्रताप ठाकुर, तेज राम, प्रेम साहसी तथा जगदीश ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। रघुुनाथ मंदिर अधिग्रहण के विरोध में सड़कों पर उतरे सैकड़ों को देख कर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की कमान डीएसपी हेडक्वार्टर शिव चौधरी ने संभाली। उपायुक्त कार्यालय के बाहर दर्जनों की संख्या में महिला और पुरुष पुलिस तैनात रहे। सुरक्षा की दृष्टि से उपायुक्त कार्र्यालय के दोनों गेटों को बंद कर यहां पुलिस का कड़ा पहरा बैठा रखा गया धरने में शामिल रघुनाथ के भक्तों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर ही ...राम नाम के भजन कीर्तनों को दौर शुरू कर दिया। महिलाओं ने कई भजनों को गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। जिला मुख्यालय कुल्लू के सुल्तानपुर में 1600 इसवीं में रघुनाथ के मंदिर की स्थापना की थी। भगवान राम चंद, माता सीता की मूर्ति को त्रेतायुग में अयोध्या से तत्कालीन राजा जगत सिंह के कुष्ठ रोग निवारण को लाई गई थी। इन मूर्तियों को भगवान रामचंद्र ने अश्वमेघ यज्ञ के लिए बनाया था। कुल्लू का ऐतिहासिक दशहरा उत्सव भी भगवान रघुनाथ की अध्यक्षता में मनाया जाता है। जिसमें कुल्लू जिला के सैकड़ों देवी देवता भाग लेते हैं। सदियों से चल रही इस परंपरा का आज भी बखूबी निर्वहन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed