फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Quickly settle the complaints received on the Cm helpline

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर मिलीं शिकायतों का जल्द करें निपटारा : उपायुक्त

Wed, 22 Mar 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 22 Mar 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Quickly settle the complaints received on the Cm helpline
कुल्लू। उपमंडल अधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें और जमाबंदी, निशानदेही और न्यायिक मामलों का निपटारा जल्द करना सुनिश्चित करें। यह बात उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बुधवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक के अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन








उपायुक्त ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने और जल भंडारण टैंकों के निर्माण को स्थान चिह्नित करने के लिए कहा, ताकि आग लगने की स्थिति में पानी का प्रयोग आग बुझाने में किया जा सके। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत लैंड डाटा मेपिंग के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को ई-केवाईसी करवाने के लिए भी जागरूक करें।
विज्ञापन




उन्होंने ऑनलाइन निशानदेही तथा भूमि के रिकॉर्ड के कंप्यूटरीकृत करने पर भी बल दिया। वहीं उपायुक्त ने जिला स्तरीय रेडक्रॉस समिति की बैठक में अधिकारियों को समिति में अधिक से अधिक लोगों को जोड़े की अपील की। उन्होंने उपमंडल स्तर पर गठित रेडक्रॉस इकाइयों की सदस्यता को बढ़ाने और साल भर की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों को शुरू करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को उपमंडल स्तर पर रेडक्रॉस भवन निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने को भी कहा। बैठक में आर एंड आर, लाडा, सर्कल रेट, एसडीआरएफ के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed