{"_id":"65e9a9deffbe29f5b10d5229","slug":"queues-of-vehicles-from-palchan-to-solanganala-kullu-news-c-89-1-ssml1012-118292-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पलचान से सोलंगनाला तक लगी वाहनों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पलचान से सोलंगनाला तक लगी वाहनों की कतारें
Thu, 07 Mar 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
दिनभर रेंगते रहे वाहन, पर्यटक सोलंगनाला में बर्फ में कर रहे मस्ती
600 पर्यटक वाहन रोजाना आ रहे मनाली
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। सोलंगनाला में बिछी बर्फ की परत में शीतकालीन खेलों का लुत्फ लेने के लिए वीरवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। वाहनों की लंबी लाइन लगने के कारण जाम लग गया। वाहन दिनभर पलचान से सोलंगनाला तक रेंगते रहे।
घंटों जाम से जूझने के बाद पर्यटक जब सोलंगनाला में बर्फ के बीच पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इन दिनों मनाली में पर्यटकों की अच्छी भीड़ जुट रही है। रोजाना लगभग 600 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे रहे हैं जबकि 50 से अधिक वोल्वो बसों में भी पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं। सोलंगनाला में वीरवार को फिर बर्फबारी हुई।
बर्फ के फाहों के बीच पर्यटकों ने शीतकालीन खेलों का लुत्फ लिया। उधर, सोलंगनाला में बर्फबारी के कारण पार्किंग की समस्या हो रही है। पार्किंग बर्फ से ढक गई है। इस कारण वाहन सड़क किनारे ही खड़े किए जा रहे हैं। परिणामस्वरूप ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को पलचान से सोलंगनाला तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
दिल्ली से आए पर्यटक सुदीप ने बताया कि सोलंगनाला जन्नत से कम नहीं है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सभी वाहन सोलंगनाला तक भेजे जा रहे हैं। वाहनों की संख्या ज्यादा होने से गति धीमी हो रही है। यातायात सुचारु बनाने के लिए जगह-जगह पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। संवाद